भारत चीन सीमा विवाद पर आज लद्दाख पर आज दोनों तरफ के सैन्य अधिकारियों की बैठक

India और China का LAC पर विवाद


लद्दाख; पिछले कुछ समय से LAC पर भारत और चीन दोनों देश की सेना आमने सामने है। दोनों देश की सेनायें लद्दाख के पैंगोंग झील के क्षेत्र में आमने सामने हैं। दरसल भारत के पास लद्दाख के पैंगोंग झील का एक तिहाई हिस्सा है बाकी का हिस्सा चीन के नियंत्रण में है। दोनों देशों में अभी कोई सीमा तय नही हुई है जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में दोनों ही देश की सेनाएं गश्त लगाती है। और कभी कभी जब दोनों देश की सेनाएं पैट्रोलिंग के समय आपस से मिलती हैं तो दोनों सेनाओं में टकराव बढ़ने लगता है। 
दोनों की सेनाएं पैंगोंग झील के क्षेत्र में  फिंगर 4 से फिंगर 8 तक गश्त लगाती हैं। क्योंकि सीमाएँ अभी तय नही हैं। फिंगर 4 के इधर भारत है और फिंगर 8 के उधर चीन है। इस बार चीन की सेना फिंगर 4 पर आकर रुक गयी है। और भारत की सेना को फिंगर 8 तक नही जाने दे रही। इसी बात को लेकर दोनों देशों में विवाद बढ़ रहा है।

 लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह करेंगे बातचीत का नेतृत्व

बायीं तरफ लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह 

   6 जून को दोनों देशों के बीच सैन्य लेवल की बातचीत होनी है। जिसके लिए चीन ने नये सैन्य कमांडर को नियुक्त किया है भारत ने भी इस बातचीत के लिए लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह को नियुक्त किया है। जोकि भारत चीन सीमा के एक्सपर्ट हैं। 

  दोनों देशों ने LAC पर बढ़ाई सैन्य क्षमता 

                   

विवाद बढ़ता देख भारत और चीन की सेनाओं ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा दी है। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि चीन अपनी सेना लगातार बॉर्डर की तरफ भेज रहा है। जिसके जवाब में भारत ने भी अपनी सेना LAC पर बढ़ा दी है।


भारत की सेना चीन की घुसपैठ का कड़ा जवाब दे रही है। चीन की सेना उत्तराखंड, अरुणांचल प्रदेश और लद्दाख के विभिन्न जगहों पर भारतीय सीमा में घुस आयी है जिसे खदेड़ने के लिए भारत की सेना भी तैयार है

एक तरफ सीमा पर दोनों देशों में विवाद गरमाया हुआ है उधर टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी भारत और चीन के बीच वॉर छिड़ गया है।  अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://prathmeshshukla.blogspot.com/2020/06/google-play-store-mitron-app.html