प्राइवेसी अपडेट के बाद Google play store पर वापस आया Mitron app

Google पर वापस आया Mitron एप


गूगल प्ले स्टोर पर मित्रों एप दुबारा से प्राइवेसी अपडेट के बाद आया है। बता दें कि इस एप को चीन के लोकप्रिय एप टिक टॉक को चुनौती देने के लिए भारत के छात्र ने बनाया था। लेकिन गूगल ने इस एप को प्ले स्टोर से हटा लिया था। जिसके बाद भारत के लोगों ने गूगल की मंशा पर सवाल उठाए थे और गूगल की आलोचना की थी। हालांकि गूगल ने इसका कारण इस एप की कमजोर प्राइवेसी को बताया था। जो यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकती थी। लेकिन अब यह 'मित्रों एप' नये प्राइवेसी अपडेट के साथ गूगल प्ले स्टोर पर वापस आ चुका है।