Skip to main content
जौनपुर में भदेठी गांव में दलित बस्ती में आगजनी और हिंसा
जौनपुर के दलित बस्ती में आगजनी
जौनपुर के भदेठी गांव में एक दलित बस्ती में आगजनी और हिंसा को अंजाम दिया गया। आरोप लगाया गया है कि इस हिंसा में एक खास समुदाय के लोगो का हाथ है। इस हिंसा व आगजनी में दलितों के बस्तियों में आग लगा दी गयी, तोड़ फोड़ किया गया। इस हिंसा में जानवरों की भी जाने गयी। पालतू जानवर झुलस कर मर गए। आपको याद होगा कुछ इसी तरह की घटना पिछले दिनों सोनभद्र में भी हुई थी वहां भी लोगों की बस्तियां उजाड़ दी गयी, कई लहूलुहान हुए। और उस पर खूब राजनीति भी हुई, लेकिन जब जौनपुर में यह वारदात हुई तो राजनीतिक दलों में सन्नाटा है। कोई इस मुद्दे पर बोलना नही चाहता। कांग्रेस सपा बसपा आदि संगठन इसपर चुप्पी साधे हुये है। यूपी सरकार ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है। जिसके बाद मामले की कार्यवाही में तेजी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
Comments
Post a Comment